
शक्तिनगर/सोनभद्र कमल नयन दुबे और जितेंद्र सरोज ने लग्जरी कार से तस्करी के रहे आरोपी को 30 लाख हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार।
Also Read
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निर्देशन मे शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व मे बजरिये मुखबिर की सूचना पर पर कोहरौल पानी टंकी के पास से आरोपी सुनील भारती पुत्र शिवमंगल भारती निवासी निमियाटाड़ बस्ती शक्तिनगर को 30 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया है हेरोइन का कीमत 30 लाख है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 20/2026 धारा 8/21/27A/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
आरोपी सुनील भारती ने बताया कि वह काफी समय से हेरोइन बिक्री के अवैध धंधे में संलिप्त है, इस अवैध कारोबार में उसके साथी दीपक भारती एवं कबीर उर्फ रमेश भी शामिल हैं, जो बाहर से हेरोईन मंगवाते हैं। अभियुक्त उनके माध्यम से हेरोईन प्राप्त कर उसे पुड़िया बनाकर फुटकर एवं थोक में बिक्री करता है।अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसके पास से बरामद हेरोईन दीपक भारती से खरीदी गई थी तथा हेरोईन बिक्री से प्राप्त धनराशि से उसने स्विफ्ट डिजायर कार क्रय की थी। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी इसी प्रकार के मामलों में जेल जा चुका है।
बरामदगी का विवरण
1. कुल 30 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख)
2. हेरोईन विक्री की धनराशि से खरीदी गई 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार (अनुमानित कीमत ₹12 लाख)
3. हेरोईन बिक्री से प्राप्त ₹39,980/- नगद
4. हेरोईन खरीद-विक्री में प्रयुक्त 02 की-पैड मोबाइल फोन
5. 01 अदद सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख)
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. कमल नयन दुबे शक्तिनगर थानाध्यक्ष
2 जितेन्द्र सरोज बीना चौकी इंचार्ज
3.एसआई राम बचन सिंह
4. एसआई दिनेश गौतम
5.हे का अशोक सिंह
6.हे का दिनेश भारती
7. हे का माधवानन्द सिंह
8.हे का राजू राम
9.का अमृत लाल
10.का पंकज कुमार
11.का सत्यम सरोज
