कुएं में मिली विवाहिता की लाश,तीन दिन से थी लापता

aeh.news

Administrator | Updated: 22 Jan 2026, 06:05 PM IST | 1 min read
Share:

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहा एक युवा विवाहिता की लाश कुएं से मिली।मृतिका पिछले तीन दिनों से लापता थी जिसका शव गुरुवार सुबह घर के पास स्थित कुएं से बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार उमा देवी (22) पत्नी उपेंद्र भारती बीते 19 जनवरी की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब थी।परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा था। गुरुवार की सुबह जब पड़ोसी घर के पास बने कुएं पर पानी भरने गए, तो अंदर शव देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।नायाब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतिका की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। उसकी एक साल की मासूम बच्ची है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतिका के पिता संतलाल की तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच कर रही है कि महिला ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.