
सोनभद्र कोन पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी का खुलासा कर 7 गोवंश सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।
Also Read
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कारवाई अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबराअमित कुमार के पर्यवेक्षण मे चौकी प्रभारी बागेसोती विरेन्द्र वर्मा मय पुलिस बल द्वारा बजरिये मुखबिर की सूचना पर कोन देवाटन, लौंगाबाँध तिराहा से अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त आरोपी अनवर अली पुत्र अजीमुद्दीन निवासी कुडवा कोन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 गोवंश बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मुकदमा अपराध संख्या 15/2026, धारा 3/5 / 5बी / 8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 एसआई विरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2 एसएसआई राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3 एसआई लालजी यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
4 हे का विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
5 हे का रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र।
6 का मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र।
7 का अशोक कुमार थाना कोन जनपद सोनभद्र।
