म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह हरिजन बस्ती में बुधवार देर शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक महिला ने अपने ही जेठ की चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल पुत्र स्वर्गीय राजा राम के रूप में हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी महिला सरोज देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
Also Read
बताया जा रहा है कि मृतक अनिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका छोटा भाई रोज़गार के सिलसिले में गुजरात गया हुआ है। बुधवार शाम किसी बात को लेकर अनिल और सरोज देवी के बीच विवाद हुआ, जो देखते-देखते इतना बढ़ गया कि महिला ने आवेश में आकर चारपाई की पाटी से अनिल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अनिल की हालत मौके पर ही नाजुक हो गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
