
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
Also Read
वन प्रभाग रेणुकूट के अंतर्गत मुर्धवा–बिजपुर मार्ग पर रनटोला रेलवे गेट से पहले मुडॉन के पास वन विभाग की परिवर्तन दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ से हरियाणा ले जाया जा रहा करीब दो टन कत्था का बोटा लदा ट्रक पकड़ लिया। यह कार्रवाई रविवार की रात लगभग तीन बजे की गई। हालांकि, चालक और तस्कर जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
प्रवर्तन टीम प्रभारी एवं पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने यूपी–छत्तीसगढ़ सीमा से ही संदिग्ध ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। म्योरपुर रेंज के रनटोला मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया।
जैसे ही टीम ने ट्रक को रोका, चालक और तस्कर मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर पिपरी रेंज परिसर में खड़ा कर दिया और उसे सीज कर दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई वन अधिनियम के तहत की जा रही है।
पिपरी रेंजर ने बताया कि ट्रक में लदे कत्था के बोटों की गिनती कराई जा रही है।
यह परिवर्तन दल की बीते दो महीनों में दूसरी बड़ी सफलता बताई जा रही है। इससे पहले जरहा रेंज क्षेत्र से भी बिना परमिट कत्था का बोटा ले जाते हुए वाहन पकड़ा गया था। लगातार हो रही कार्रवाइयों से वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध लकड़ी और वन उपज की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
