बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र के महुअरिया मोड़, चपकी में हर शनिवार को बकरी बाजार लगता है जहां खरीदारी करने दूर दूर से व्यापारी आते हैं। आज तेलंगाना से आये हिन्दू व्यापारियों को बाजार में धमकाया गया
बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चपकी के महुअरिया मोड़ पर हर शनिवार को बकरी बाजार लगता है।
इस बाजार में कई क्षेत्रीय व्यापारी गांवों से देसी बकरी, मुर्गी और मुर्गे खरीदकर बेचने आते हैं। इसके अतिरिक्त, दूर-दराज के गांवों से भी पशुपालक अपनी बकरियों और बकरों को लेकर पहुंचते हैं, जहां उन्हें बाहर से आए व्यापारियों से मन मुताबिक दाम मिल जाते हैं।
स्थानीय व्यापारियों के अलावा, तेलंगाना,ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों व्यापारी बड़े वाहनों में यहां आते हैं। वे यहां से पशुधन खरीदकर अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों में ले जाकर बेचते हैं, जहां उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सके।
Also Read
इस शनिवार को बकरी बाजार लगा जिसमें तमाम जगहों के व्यापारी आकर के यहां खरीद फरोक का कार्य करते हैं इसमें कुछ हिंदू व्यापारी तेलंगाना से आए हिंदू व्यापारियों के साथ सलीम नामक व्यापारी ने मारपीट की एवं धमकी दिया कि अगर यहां दोबारा आओगे तो तुम लोगों के साथ बहुत बुरा होगा यह मामला बभनी थाना क्षेत्र के चपकी ग्राम सभा का है
बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय अपनी टीम के बाजार पहुच कर हिन्दू व्यापारियों के सहयोग में पहुंच व्यापारियों की सहायता की। प्रशासन से मांग की बाजार में सुरक्षा व्यवस्था की जाए
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
