
सोनभद्र तेल माफिया पर पुलिस अधीक्षक का चला चाबुक चोपन अनपरा मे छापेमारी कर भारी मात्रा मे डीजल पेट्रोल बरामद।
Also Read
अवैध तेल कालाबजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनहित में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध तेल कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम मे सोनभद्र पुलिस द्वारा दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ कारवाई करते हुए अवैध तेल कालाबजारी में संलिप्त आरोपी के विरुद्ध कारवाई किया गया है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
चोपन गुरमुरा मे अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना चोपन गुरमुरा में अवैध तेल कालाबजारी के विरुद्ध छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान 2 ड्रमों में कुल 120 लीटर अवैध डीजल, 20 लीटर अवैध पेट्रोल, एक टैंकर संख्या CG12AQ3258, 200 लीटर क्षमता के 05 खाली ड्रम, 50 लीटर क्षमता के 02 खाली ड्रम, 20 लीटर के 02 खाली जर्केन, 01 मोटर पंप, 02 लोहे के कूपे, बरामद कर आरोपी राम आशीष कुमार पुत्र श्मादेव प्रसाद यादव, निवासी केन्दुआ रजौली नवादा बिहार,मनीष कुमार, पुत्र राजकुमार पनीका, निवासी गुरमुरा चोपन को गिरफ्तार किया गया सोनू जायसवाल पुत्र रामन्द्र, निवासी गुरमुरा चोपन फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 21/2026 धारा 287, 316(3), 303(2), 317(2), 317(4), बीएनएस व धारा 3, 4 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कारवाई किया जा रहा है।
अनपरा के बैरपान मे अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व मे अनपरा पुलिस द्वारा अनपरा बैरपान मे अवैध तेल कालाबजारी के विरुद्ध कारवाई किया गया है। छापेमारी के दौरान 2 ड्रमों से कुल 180 लीटर अवैध डीजल, 2 जर्केन से कुल 50 लीटर अवैध डिजल, 3 खाली गैलन एक प्लास्टिक पाईप बरामद किया गया आरोपी अमरेश यादव पुत्र रामउजागिर यादव निवासी बैरपान अनपरा को गिरफ्तार किया गया है। जगत यादव पुत्र रामचरित्र यादव, निवासी बैरपान अनपरा फरार हो गया, जिसकी तलाश किया जा रहा है। इस संबंध में थाना अनपरा पर मुकदमा अपराध संख्या 07/2026 धारा 287, 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई किया जा रहा है।
