दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता में दादा चौराहा की धमाकेदार जीत

aeh.news

Administrator | Updated: 26 Jan 2026, 07:07 PM IST | 1 min read
Share:

-– जीनियस पब्लिक स्कूल को हराकर दादा चौराहा बख्रिहवा बना बालीबाल महाकुंभ का चैंपियन

—- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजत चौधरी की अगुवाई में दादा चौराहा के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

—ग्रामीण बालीबाल प्रतियोगिता में चतरा का ट्रॉफी पर हुआ कब्जा

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बख्रिहवा के तत्वावधान में दो दिवसीय 22वा अंतरराज्यीय बालीबाल प्रतियोगिता के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में जीनियस पब्लिक स्कूल द्वारा प्रायोजित सुल्तानपुर की टीम को हराकर
दादा चौराहा ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। ग्रामीण बालीबाल का फाइनल चतरा और महाकाल बिल्ली के बीच बेस्ट आफ थ्री का मैच खेला गया जिसमे चतरा ने महाकाल बिल्ली
को 13-15,15-07,16-14 दो के मुकाबले एक सेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

वही शहरी बालीबाल के नाक आउट महा मुकाबले के बाद दादा चौराहा बख्रिहवा, जीनियस पब्लिक
स्कूल,मिर्जापुरतुलापुर सेमीफाइनल में पहुँची। पहले सेमीफाइनल के पहले संघर्ष पूर्ण मुकाबले में बहुत ही उठापटक के बाद जीनियस पब्लिक स्कूल बख्रिहवा ने मिर्जापुर को सीधे दो सेट 21-15,21-12 से हराया दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दादा चौराहा बख्रिहवा ने तुलापुर को 21-16,21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल शुरू होने से पहले फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर, विशिष्ट अतिथि राम प्रकाश पांडेय प्रधानाचार्य शिवम संकल्प इंटर कालेज बख्रिहवा
संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सह अतिथियों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया।

फाइनल में दादा चौराहा बख्रिहवा में अंतरराष्ट्रीय बालीबाल खिलाड़ी रजत चौधरी के शामिल होने से दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बेस्ट ऑफ फाइव के फाइनल में दादा चौराहा बख्रिहवा ने जीनियस पब्लिक स्कूल को लगातार तीन सेटों 25-20,25-19,25-23 से हराकर बालीबाल महाकुम्भ का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कैलाश यादव,देवकुमार, खुर्शीद आलम,मुकेश पाण्डेय, कमेंट्री -रामचरन पनिका और भागवत ने निभाई।

इस मौके पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, श्रवण कुमार यादव,रामप्रसाद गोड़, दिवाकर चौबे,अगस्त मुनि तिवारी,राहुल तिवारी,डॉ सुधीर,गणेश शर्मा,शैलेन्द्र सिंह, बद्रीनाथ ,अमर देव पांडेय,बृजेश सिंह,श्यामनारायण सिंह, रामनारायण सिंह, ग्राम प्रधानगण सहित हजारो की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।बालीबाल प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्याम मोहन जायसवाल, संदीप शर्मा,अभय कुमार,संदीप जायसवाल, अधिवक्ता आलोक सिंह,श्याम मोहन,संदीप शर्मा,रविन्द्र श्रीवास्तव,खुर्शीद आलम,सोनू रवानी,अभय कुमार,कुंज बिहारी, सीताराम,रामसूरत, जय प्रकाश, अशोक प्रजापति, देवकुमार आदि की अहम भूमिका रही।