पंडित दीनदयाल की टीम ने ओबरा को 4 विकेट से किया पराजित, टीम पहुंची सेमीफाइनल में.

Vikash Agrahari

Author | Updated: 05 Jan 2026, 08:14 PM IST | 0 min read
Share:

दुद्धी /सोनभद्र(मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी में चल रहे 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 7वें मैच में सोमवार को टीसीडी ग्राउंड पर ओबरा व पंडित दीनदयाल नगर के बीच मैच खेला गया. दीनदयाल नगर के कप्तान योगेश राणा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुमित सोनी व सचिव रजत राज ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार की क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए. जिसमें मनीष ने 7 छक्का और 7 चौकों की मदद से 88 रन बनाए. रोशन ने तीन छक्का और दो चौकों की मदद 33 रन बनाए. अभय ने 3 छक्का और दो चौकों की मदद से 33 रन अपने टीम के लिए अर्जित किया. अनुराग ने 3 छक्कों और दो चौकों की मदद से 30 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी करने के लिए उतरी पंडित दीनदयाल की टीम के खिलाड़ी योगेश ने अपने निर्धारित 4 ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किया. ग्यांशू ने 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. अजमत ने 4 ओवरों में 57 रन देकर अपने टीम के लिए एक विकेट हासिल किये. दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी पंडित दीनदयाल की टीम ने 18.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाए. जिसमें अरमान आलम ने 13 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 106 रन बनाए. शुभम ने 6 छक्का और 6 चौके की मदद से 63 रन बनाए. सुरेंद्र ने 3 चौकों की मदद से 14 रन बनाएं. गेंदबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने दीपक 2ओवर में 29 रन देकर दो विकेट हासिल किये.नीरज ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किये. सूर्या ने 3ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इस तरह से पंडित दीनदयाल की टीम ने ओबरा की टीम को चार विकेट से पराजित किया. पंडित दीनदयाल की टीम के होनहार खिलाड़ी अरमान आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित कर, मुख्य अतिथि निरंजन जायसवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया. मैच के निर्णायक गौस मोहम्मद खाँ व इकबाल कुरैशी रहे. कमेंटेटर की भूमिका ओंकार, व जमी ने निभाई. स्कोरर अयाज रहे. आज का मैच भभुआ व भदोही के बीच सुबह 10 बजे टीसीडी खेल मैदान पर खेला जाएगा.

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.