बभनी में अवैध अस्पतालों व क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, कई सील, एक पर एफआईआर

aeh.news

Administrator | Updated: 12 Jan 2026, 05:43 PM IST | 0 min read
Share:

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय)
बभनी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बभनी क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों, क्लिनिकों एवं पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कई संस्थानों को सील कर दिया गया, जबकि बंद मिले क्लिनिकों पर कारण बताओ नोटिस चस्पा किए गए।
सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद अपनी टीम के साथ बभनी पहुंचे और निजी अस्पतालों, क्लिनिकों तथा पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अधिकांश क्लिनिक संचालक पहले से ही अपने संस्थान बंद कर फरार हो गए। ऐसे में बंद मिले क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस चस्पा करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया।

छापेमारी के दौरान नीरज होम्यो हॉल और मार्डन पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम बाल चिकित्सालय पहुंची, जहां भी नोटिस चस्पा किया गया। बभनी बाजार में स्थित संजीवनी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर को सील करते हुए उसके संचालक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। वहीं चौना रोड स्थित आशीर्वाद क्लिनिक और न्यू होम्योपैथी चिकित्सालय को भी सील कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण और मानकों के संचालित किसी भी चिकित्सा संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.