विधायक खेल महाकुंभ को लेकर सीएम उत्साहित, समापन पर आने की संभावना

Ramjiyawan Gupta

Author | Updated: 02 Jan 2026, 08:47 PM IST | 0 min read
Share:

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में आयोजित विधायक खेल महाकुम्भ में सीएम योगी आदित्य नाथ के आने की संभावना जताई जा रही है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खेल महाकुंभ में सोनभद्र आने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान विधायक ने आयोजित हो रहे खेल के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया। सीएम ने खेल को लेकर सदर विधायक का उत्साहवर्धन किए और आने का आश्वासन दिया।
उन्होंने विधायक को अपने हाथों से खेल की टोपी पहना कर सफलता का आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि सोनभद्र का खेल देश स्तर पर चर्चा में हैं। उन्होंने इस दौरान जनपद के अन्य विकास कार्यों के बारे में भी विधायक से जानकारी हासिल की। श्री चौबे ने इस खेल महोत्सव का आमंत्रण पत्र खेल मंत्री से भी मिलकर आमंत्रण पत्र सौंपा। खेल मंत्री ने भी सोनभद्र आने का पूर्ण आश्वासन दिया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.