
शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने साइबर ठगी के पचास हजार और तीन हजार भुक्तभोगी को कराया वापस।
Also Read
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर पीड़ितों की ठधनराशि रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
शक्तिनगर निवासी संजय कुमार सिंह के साथ साइबर ठगो द्वारा आवेदक उपरोक्त के व्हाट्सएप नम्बर पर फर्जी क्रेडिट कार्ड की APK File भेजकर कुल 50,000/- रुपये की ठगी कर लिया गया कोहरौल निवासी अविनाथ कुशवाहा के द्वारा अपना पैसा ट्राजेक्शन करते समय गलत नंबर/ UPI Id पर चला गया था। उक्त प्रकरणों के सम्बन्ध में आवेदक गण उपरोक्त द्वारा साइबर क्राइम के टोल फ्री नम्बर 1930 व साइबर cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा तत्परता से कारवाई किया गया। टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवेदक संजय कुमार सिंह उपरोक्त की फ्रॉड हुई धनराशि को तत्काल फ्राड Wallet/ Merchant में होल्ड कराया गया तथा आवेदक अविनाथ कुशवाहा उपरोक्त की ट्रांजेक्शन हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा निरन्तर बैंक से पत्राचार किया गया। व विधिक/त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक गण के मूल खाते में कुल 50,000/- (पचास हजार रुपये) व 3000/- (तीन हजार रुपये) धनराशि वापस कराया गया। भुक्तभोगी द्वारा थाना शक्तिनगर की साइबर टीम की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया।
धनराशि वापस कराने वाली टीम
1 कमल नयन दुबे थानाध्यक्ष
2 रंजीत कुमार साइबर प्रभारी
3 का आदित्य यादव- साइबर हेल्प डेस्क
4 का संजय सरोज- साइबर हेल्प डेस्क