
बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजानी के टोला बकरिहवा में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई यहा एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई।घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान राममिलन (28 वर्ष), पुत्र तुलसी दास निवासी ग्राम पंचायत अंजानी टोला बकरिहवा के रूप में हुई है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राममिलन मंगलवार को अपनी ससुराल नेमना धोरहवा टोला अपनी पत्नी से मिलने गया था।वहां से वह शुक्रवार शाम को वापस अपने घर लौट आया और अपने कमरे में सोने चला गया।
स्वजनों ने बताया कि राममिलन अक्सर सुबह देर तक सोता था इसलिए शनिवार सुबह किसी ने उसे जगाना उचित नहीं समझा।लेकिन जब दोपहर हो गई और राममिलन कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई।उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाजें दीं लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
Also Read
अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने सीढ़ी लगाई और मृतक के छोटे भतीजे को किसी तरह कमरे तक पहुचाया।भतीजे ने जब अंदर जाकर देखा तो राममिलन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।उसने तुरंत कमरे का दरवाजा खोला जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।आशंका जताई जा रही है कि युवक ने विशाक्त पदार्थ का सेवन किया था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है उधर घटना की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी भी ससुराल से वापस आ गई है।युवक की इस तरह अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।मृतक अपने पीछे पत्नी व एक साल की एक पुत्री को छोड़ गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
