🏏 म्योरपुर खेल मैदान पर ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता में दुद्धी बी की शानदार जीत

aeh.news

Administrator | Updated: 21 Jan 2026, 06:51 PM IST | 0 min read
Share:

रेनुकूट बी को 140 रनों के विशाल अंतर से हराया, रित्विक बने मैन ऑफ द मैच

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को रेनुकूट बी और दुद्धी बी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच 16–16 ओवर के प्रारूप में आयोजित किया गया।

टॉस जीतकर रेनुकूट बी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और दुद्धी बी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दुद्धी बी की ओर से रित्विक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अयाज ने मात्र 14 गेंदों पर तेजतर्रार 34 रन बनाए। लड्डन ने भी 18 गेंदों पर 34 रन जोड़कर टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की। इन तीनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते दुद्धी बी मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनुकूट बी की टीम दुद्धी बी के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 50 रनों पर ऑलआउट हो गई।

दुद्धी बी की ओर से गेंदबाजी में अनिकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 9 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं रित्विक ने 5 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। रेनुकूट बी की ओर से देव ने सर्वाधिक 20 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज दुद्धी की गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके।

इस प्रकार दुद्धी बी ने रेनुकूट बी को 140 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रित्विक को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका रंजीत जायसवाल एवं मोहम्मद सफीक ने निभाई।

कमेंट्री का दायित्व रितेश जायसवाल, विवेक शाही (बाबा) एवं संदीप पाण्डेय ने संभाला।

वहीं स्कोरिंग की जिम्मेदारी आशीष अग्रहरी द्वारा निभाई गई।

मैच के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।