पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) अतिथि गृह मे फंदे से लटकता मिला वन निगम डीएलएम का शव पुलिस जाच मे जुटी।
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट हिंडाल्को अतिथि गृह मे वन निगम के सत्यपाल प्रसाद का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुच घटनास्थल का जाच किया।सत्यपाल प्रसाद पुत्र जयराम प्रसाद चौरा भटनी सलेमपुर देवरिया के निवासी थे। उनका तैनाती मिर्जापुर मे था पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास था।
वह विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे और एक निजी अतिथि गृह मे ठहरे थे। चालक ने कई बार मोबाइल फोन से संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं उठने पर वह अतिथि गृह पहुचा दरवाजा खोला गया तो सत्यपाल प्रसाद पंखे के सहारे गमछे से लटके मिले। पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ जाच पड़ताल कर और शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।