सोनभद्र

शशांक कुमार सोनी ने दिल्ली में एम.टेक की उपाधि प्राप्त कर सोनभद्र जिले का बढ़ाया मान

शशांक कुमार सोनी ने दिल्ली में एम.टेक की उपाधि प्राप्त कर सोनभद्र जिले का बढ़ाया मान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली 2023 2025 के स्नातकोत्तर बैच का दीक्षित समारोह नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजन किया गया इस दौरान भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं संस्था के वर्तमान प्रो शर्मा निर्देशक नित दिल्ली के नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दीक्षांत समारोह में सोनभद्र जिले के शक्तिनगर के लाल शशांक कुमार सोनी पुत्र विषपालन सोनी को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की उपाधि प्रदान की गई। यह उपलब्धि 2 वर्षों के गहन शैक्षिक अध्ययन विश्लेषणात्मक शोध कार्य एवं तकनीकी शिक्षण का परिणाम है। शशांक कुमार सोनी एम टेक की पढ़ाई पूर्णकरने के बाद अब वह सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ टेलीमेक्सिक में कार्यरत है। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल शैक्षणिक उपलब्धि का प्रतीक रहा बल्कि उनके पेशेवर जीवन की नई दिशा की शुरुआत भी दर्शाता है।

BREAKING NEWS
Sonbhadra News