सोनभद्र (विकास द्विवेदी) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जायज मांगों के पूरा न होने के विरोध में चल रहा अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों के कार्य बहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। राबर्ट्सगंज तहसील में लेखपालों द्वारा अतिरिक्त 42 हलकों का चार्ज जमा किए जाने से करीब 280 गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र सहित कई जरूरी राजस्व एवं सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
लेखपालों का कहना है कि संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कारवाई नहीं होने पर अतिरिक्त क्षेत्रों के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। कार्य बहिष्कार के चलते अतिरिक्त हलकों में राजस्व संबंधी कार्यों की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इससे प्रमाणपत्र बनवाने, राजस्व अभिलेखों से जुड़े कार्य और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं के लिए ग्रामीणों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राबर्ट्सगंज तहसील में अतिरिक्त 42 हलकों का चार्ज जमा होने के कारण लगभग 280 गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। लेखपाल संघ ने मांगें पूरी होने तक अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य नहीं करने की बात कही है।कार्य बहिष्कार के दौरान तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साजिद खान वारसी, पंकज, मुकेश, अभिनव दूबे, शैलेन्द्र मिश्रा सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज तहसील में अतिरिक्त 42 हलकों का चार्ज जमा, आय जाति-निवास प्रमाणपत्र समेत कई सरकारी कार्य अटके