सोनभद्र

दो मुकदमो मे अग्रिम जमानत मिलने के बाद कमलेश यादव ने पुलिस की कारवाई पर उठाए सवाल हाईकोर्ट और सोनभद्र सत्र न्यायालय से मिली राहत

सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव खुर्द निवासी व्यवसायी कमलेश यादव उर्फ नेता यादव ने अपने विरुद्ध दर्ज दो मुकदमों में अग्रिम जमानत मिलने के बाद चोपन पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें साजिश के तहत मुकदमों में फंसाकर उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया। दोनो मामलों मे न्यायालय से अग्रिम जमानत मिलने को उन्होंने न्याय की जीत बताया है।

कमलेश यादव ने बताया कि चोपन थाने मे 362/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओ मे उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में उनकी कथित गिरफ्तारी को लेकर 19-20 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि पुलिस उनके घर पहुंची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस ने उनके घर पर दमनात्मक कार्रवाई की। इसके बाद 367/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सात सीएलए एक्ट में एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी आरोपी बनाया गया।

उन्होने बताया कि सोनभद्र पुलिस ने 22 अक्टूबर 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्हें दोनों मामलों में वांछित घोषित करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कमलेश यादव का आरोप है कि इस कारवाई से उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कमलेश यादव के मुताबिक 362/2026 में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका संख्या 11509/2026 दाखिल की थी, जिस पर न्यायालय ने 3 नवंबर 2026 को आदेश पारित करते हुए अग्रिम जमानत मंजूर कर ली। वही दूसरे मुकदमे 367/2026 मे सोनभद्र के सत्र न्यायालय मे दाखिल अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र संख्या 2135/2026 पर 5 नवंबर 2026 को सुनवाई के बाद अग्रिम जमानत स्वीकार कर ली गई।

दोनो मामलों मे न्यायालय से राहत मिलने के बाद कमलेश यादव ने कहा कि उनके विरुद्ध की गई पुलिस कारवाई से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होने पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि न्यायालय से मिली राहत ने उन्हे अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live