सोनभद्र

कुएं में युवक का उतराया हुआ शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा खास बीच गांव स्थित देवस्थान पीपर पेड़़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में उतराया हुआ एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्रामीण महिलाएं देवस्थान पीपर पेड़ के पास पूजा करने पहुंची तो पुराने कुआं से दुर्गंध फैल रही थी कुएं में झांककर देखा तो एक युवक का शव पानी में उतराया हुआ था थोड़ी देर में यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चोपन थाना की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलाकर उसकी शिनाख्त सुनील चेरो पुत्र महेंद्र निवासी रोपाडंडी ग्राम पंचायत हर्रा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आवश्यक कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के संबंध में ग्रामीणो ने बताया कि एक दो दिन पहले कुएं के पास एक काला रंग का बैग पड़ा था सोमवार की सुबह उसी स्थान पर ‌एक छोटी सी डायरी पड़ी उठाकर देखा तो उसमें लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक के छोटे भाई से संपर्क किया और घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक गुजरात कमाने गया था जो दीपावली पर घर आ रहा था किसी कारण वश कोटा बाजार में ही गाड़ी से उतर गया जिसके बाद गुरुवार को आखिरी बार फोन से अपने घरवालों से बात कर बताया था कि मैं घर पहुंचने वाला हूं लेकिन घर नहीं पहुंचा मोबाइल भी बंद हो गया तो घरवालों इसकी खोजबीन कर रहे थे। मृतक अपने पिता का बड़ा बेटा था जिसकी शादी हो गई थी लेकिन कोई संतान नहीं हुई थी।

इस संबंध में चोपन थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि कोटा खास में स्थित गांव के बीचोंबीच एक कुआ में पानी में उतराया हुआ शव मिला जिसकी जांच किया जा रहा है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live