सोनभद्र

बेड़िया हनुमान मंदिर में भगवान कृष्ण को लगा छप्पन भोग

— अन्नकूट पर्व पर भजन-कीर्तन के साथ हुआ पूजा-अर्चना, भक्तों में वितरित हुआ प्रसाद

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। स्थानीय बेड़िया हनुमान मंदिर में सोमवार को अन्नकूट पर्व बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों से सुसज्जित छप्पन भोग अर्पित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान की आराधना की।

मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ल ने बताया कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व मनाने की परंपरा है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित कर देश और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा सुनाते हुए बताया कि जब भगवान इंद्र ने अपने घमंड में आकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश कराई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का अहंकार चूर-चूर कर दिया। तभी से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है।

सोमवार की सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित कर ‘आरती कुंज बिहारी की’ के साथ आरती संपन्न हुई। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर यशवंत सिंह,प्रभुनारायण चौबे,संदीप उपाध्याय, रामकृत गुप्ता,
अमरेश चंद,कन्हैया यादव,कन्हैया वर्मा,
सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live