सोनभद्र

श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

— सात दिवसीय संगीतमय कथा के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
— मुख्य यजमान रुद्र देव दुबे ने कथावाचक एवं अतिथियों का किया सम्मान

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। ग्राम सभा डोडहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के समापन के बाद शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक परम पूज्य श्रद्धेय पंडित नंद किशोर पांडेय ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कथा के समापन के अवसर पर मुख्य यजमान रुद्र देव दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी ने कथावाचक पंडित नंद किशोर पांडेय सहित सभी अतिथियों का सम्मान एवं सत्कार किया। उन्होंने सात दिवसीय कथा एवं धार्मिक आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सात दिवसीय कथा एवं भंडारे के कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष, प्रदीप, शशि, सीमा, ज्योति और निधि का विशेष योगदान रहा।

भंडारे में मुख्य रूप से रामजी द्विवेदी, ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल, गणेश शर्मा, रामरतन, भोलानाथ दुबे, शिवकांति दुबे सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live