सोनभद्र

सोनारी नहर पुलिया के पास दो मैजिक वाहनों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल

सोनारी नहर पुलिया के पास दो मैजिक वाहनों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज पन्नूगंज मार्ग पर शुक्रवार की रात सोनारी नहर पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सोनारी पुलिया के समीप दो मैजिक वाहन ओवरटेक करने के दौरान आमने-सामने से टकरा गए।
इस भीषण टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु लोढ़ी जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान विकास पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बसदेवा, थाना करमा की मौत हो गई। वही घायलों में सचिन पुत्र राम विलास, निवासी ग्राम धरमौली थाना घोरावल,।विजय पुत्र जोगेंद्र, निवासी ग्राम पुसौली (जल निगम के पास) थाना राबर्ट्सगंज, शुभम पुत्र मुन्ना, निवासी ग्राम बासदेवा करकी थाना करमा व
सुनील पुत्र श्याम चरण निवासी नाई सेमर थाना पन्नूगंज घायल हो गया। जिसका मेडिकल कालेज में इलाज जारी है। घटना स्थल से पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

BREAKING NEWS
Sonbhadra News