डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी)स्थानीय चौकी क्षेत्र स्थित वैष्णो माता मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर धड़ से कटा हुआ एक अज्ञात शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हडकंप मच गया। डाला पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल भेजकर शिनाख्त कराने मे जूट गई। जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की रात्रि दो बजे डाला पुलिस को सूचना मिली की वैष्णो माता मंदिर के सामने एक शव जिसके कंधे के पास से ट्रेन पार होने की वजह से सिर अलग हो गया और दोनों हाथ इधर उधर पड़े हुए हैं। शव को देखने से प्रतित हो रहा है कि युवक किसी ट्रेन से कट गया है। युवक सफेद पैंट और सफेद व स्लेटी धारीदार फुल टी शर्ट पहने हुए हैं। जिसकी लगभग 40 वर्षीय उम्र होगी। पटरी पर शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुच गई और शव के विभिन्न हिस्सों को एकत्र करके मोर्चरी हाऊस सोनभद्र भेज दिया। चूंकि शव अज्ञात है जिसके कारण डाला पुलिस शव की तस्वीरों को आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 72 घंटे के भीतर शव का प्रयास नही हो पाने के बाद शव का पोस्टमार्टम व दाह संस्कार डाला पुलिस द्वारा कराया जाएगा।
रेलवे पटरी पर छत बिछत संदिग्ध अवस्था में मिला एक व्यक्ति का कटा हुआ शव
