वैनी/सोनभद्र राजन गुप्ता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दरमा स्थित दरमा पहाड़ी मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी राजकुमार राम पुत्र जिउत राम निवासी ग्राम डूमरकोन, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार थाना रायपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 97/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में यह आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कारवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, एसआई उमाशंकर गिरी, एसआई नरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकान्त, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार शामिल रहे।
एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार
