सोनभद्र

भारी मात्रा मे डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार

डाला/(सोनभद्र (जगदीश तिवारी) चोपन थाना क्षेत्र में हाइवे पर बुधवार की देर रात्रि डाला व चोपन पुलिस की संयुक्त टीम ने खडी ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले दो युवकों को 340 लीटर ड्रम मे रखा डीजल के साथ पकड़ लिया और एक युवक मौका पाकर फरार हो गया। मामलें में चोपन पुलिस मुकदमा पंजीकृत करके आवश्यक कारवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन, तलाश वांछित में मामूर था कि चोपन थाने के दरोगा विनोद यादव मय हमराह आ गयें। हमलोग चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में आपस में बात चीत कर रहे थे कि तभी मुखबीर खास ने आकर बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के हार्ड मिक्स प्लान्ट डाला चढ़ाई के पास चोरी का डीजल रखा हुआ है जिसको हटाने की फिराक में हैं। सूचना को सत्य मानकर मौके पर पहूंच गए। पुलिस को देखकर तीनों लोग भागने लगे। लेकिन संयुक्त पुलिस टीम ने घेरकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया और एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पकड़े गए लोगों से पुछताछ के दौरान शिव कुमार विश्वकर्मा पुत्र भूषण विश्वकर्मा निवासी ग्राम मानपुर थाना गम्हरिया जिला मधेपुर बिहार हाल पता हार्ड मिक्स प्लान्ट डाला चढ़ाई थाना चोपन जनपद सोनभद्र बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम प्रहलाद पाण्डेय पुत्र उमेशचन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम सरसौल थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी हाल पता हार्ड मिक्स प्लान्ट डाला चढ़ाई थाना चोपन जनपद सोनभद्र बताया। पकडे़ गए युवकों ने बताया कि भागने वाले व्यक्ति का नाम लड्डू पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम कोटा टोला तेलगुड़वा थाना चोपन है, लडडू द्वारा ही यहां पर डीजल की चोरी करायी जाती है हमलोग देखरेख करते हैं व हमलोग मिलकर चोरी का डीजल बेचते हैं। पकड़े गए दोनों युवकों की निशानदेही से 340 लीटर और 920 रुपये नगदी बरामद हुई है। इस दौरान टीम में डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, चोपन थाने का हल्का दरोगा विनोद यादव, कास्टेबल रविन्द्र यादव, घनश्याम यादव शामिल रहे।

SBN Live