सोनभद्र

जयपुरिया स्कूल में नवरंग डांडिया की धूम, गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल राबर्ट्सगंज मे नवरंग द जयपुरिया डांडिया डैजल 2026 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक संगीत के अनूठे संगम ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं और अतिथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र छात्राओं एवं अतिथियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। लाइव डीजे की शानदार धुनों पर हर कोई थिरकता नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और नृत्य की आकर्षक छटा ने आयोजन की रौनक में चार चांद लगा दिए। वहीं, स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ उत्सव का आनंद लेते हुए लोगों ने इस यादगार शाम का भरपूर लुत्फ उठाया। ‘नवरंग’ डांडिया उत्सव ने न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि भारतीय लोक संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का भी खूबसूरत संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रिंसिपल ई. सचिन चौधरी, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, उज्जवल दुबे, विकास मिश्रा उर्फ मोनू सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह सांस्कृतिक आयोजन बेहद सफल और यादगार साबित हुआ।

SBN Live