सोनभद्र

छठ महापर्व की तैयारी तेज नगर क्षेत्र में घाटों की साफ सफाई जोरो पर

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला क्षेत्र मे लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी के दिशा-निर्देश में स्वच्छता और पवित्रता का ध्यान रखते हुए छठ घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जनता की सुविधा को देखते हुए घाटों की सफाई के साथ साथ क्षेत्र की सड़कों, गलियों एवं आसपास के इलाकों में भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों को लगाया गया है। कुरदहंवा ,काली मंदिर,झपरहंवा,डाला चढ़ाई,कोलान बस्ती समेत सभी छठ घाटों की साफ-सफाई शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है।
वार्ड नंबर छः में कुरदहंवा छठ घाट के आसपास निवास करने वाले लोगों ने बताया कि यहां का पानी पहले काफी गंदा था, लेकिन अब इसकी पूरी तरह से सफाई हो चुकी है। पानी पहले से काफी स्वच्छ हो गया है। अब यहां छठ पूजा के अलावा पशु-पक्षियों को भी स्वच्छ पानी मिल सकेगा।

SBN Live