डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला नगर क्षेत्र के बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर जय हनुमान सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर को गेंदा फूल व मालाओं समेत रंग-बिरंगी झालरों व गुब्बारों से सजाकर शनिवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।
हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुबह 11 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के बाद संगीतमय हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया।तत्पश्चात हनुमंत लाल की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।जय हनुमान सेवा समिति के जिम्मेदार सदस्य जगदीश तिवारी ने कहा कि इस दिन हनुमान जी की आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा, भय और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।हनुमत भक्तों के सहयोग से समिति द्वारा विगत चौदह वर्षों प्रत्येक मंगलवार की शाम सुंदरकांड पाठ का आयोजन होता चला आ रहा है वर्ष भर में दो बार हनुमान जयंती मनाई जाती है चैत्र माह की हनुमान जयंती पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन होता है।इस दौरान रामनरेश पाठक, संजय मित्तल,संतोष त्रिपाठी,वरुण चौधरी,दक्ष सिंह,ओम प्रकाश तिवारी, कृपाशंकर चौबे आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
