सोनभद्र

भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 26 सितंबर को बंद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले मे भारी बारिश अत्यधिक जलजमाव और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सभी संबंधित विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।

जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे जिले के कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालय 26 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्रधानाध्यापको प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
SBNLive