सोनभद्र

विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन की दी जानकारी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
लाइट हाउस इनिशिएटिव पहल परियोजना-2 के तहत हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर वित्तीय सहयोग एवं क्रियान्वयन संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वीमेन, चाइल्ड एंड यूथ डेवलपमेंट द्वारा म्योरपुर ग्राम पंचायत में कूड़ा-कचरा उठान एवं संग्रहण का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में विरला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज एवं प्राथमिक पाठशाला म्योरपुर सेकेंड में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कचरे के विभिन्न प्रकार, उसके उचित प्रबंधन, कचरे से होने वाले नुकसान तथा स्वच्छता बनाए रखने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने जानकारी को गंभीरता से सुनते हुए अपने गांव, मोहल्ले एवं टोले में भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की सहमति जताई।इस मौके पर संस्था के प्रोजेक्ट डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नितिन मालवीय, शिवप्रसाद सतनामी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

SBN Live