ओबरा सोनभद्र(राकेश अग्रहरी)-स्थानीय राम मंदिर परिसर में रविवार की शाम सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकताओं ने एक बैठक आहुत की। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अरविन्द सोनी ने किया। सर्व सहमति से आशुतोष यादव को अध्यक्ष और अक्षय पांडे को कार्यक्रम संयोजक की दायित्व सौंपा गया। संस्था के संस्थापक सुशील मिश्रा संग्राम ने बताया कि इस वर्ष 24 नवंबर को देव दीपावाली महापर्व का भव्य आयोजन होना सुनिश्चित है। संस्था के संरक्षक राजू यादव व सभासद संजय कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से कहा कि देव दीपावली पर्व के सफल आयोजन के मद्देनजर समिति का गठन किया गया है। कार्यक्रम के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पूरी भव्यता दिव्यता से महापर्व को मनाया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में सामाजिक प्रगति परिषद के पूर्व अध्यक्ष शुभम पटेल, अभिषेक सेठ, समीर माली, रिजवान अहमद, सभासद अजीत कन्नौजिया, पूर्व पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह, विकास पाठक, विभूति शुक्ला, अनीश सेठ, सिद्धांत सिंह पटेल, विक्की जयसवाल, विभाष घटक, प्रेम सागर, प्यारेलाल यादव, आदित्य विश्वकर्मा, शेषनाथ गुप्ता, आदर्श चौबे, दीपक गुप्ता, शिवम सिंह, आर्यन जयसवाल,प्रिन्स शर्मा, पंकज सिंह,विष्णु देव प्रजापति, आदित्य बाजपेई,अभिनव सिंह, हिमांशु विश्वकर्मा, मोनू रावत इत्यादि सैकड़ों युवा मौजूद रहे।


