सोनभद्र

श्रीअचलेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर शुरू हुआ अनुष्ठान

— कलश यात्रा में महिला पुरुष एवं बच्चों समेत हजारों भक्त हुए शामिल
डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)मानस परिवार समिति के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के ऊंची पहाड़ी पर विराजमान श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के 59 वें स्थापना दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकालकर साप्ताहिक अनुष्ठान व यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस दौरान हर हर महादेव जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर गूंजायमान हो उठा। सुबह 7 बजे से ही कलश यात्रा में शामिल होने के लिए नगर समेत आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी के दिशा निर्देशन में विंध्य धाम प्रयागराज व काशी क्षेत्र तथा जनपद के अलग-अलग स्थान से पधारे विद्वान पंडितो द्वारा गगन भेदी मंत्रोचार के साथ कलश पूजन कराकर कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा व शोभायात्रा नगर में परिक्रमा करते हुए शीतला मंदिर तक पहुंची वहां से पुनः वापस नगर परिक्रमा करते हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची कलश यात्रा में सदर विधायक भूपेश चौबे समेत सैकड़ो कलशों के साथ महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुए। पूरे नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा लाल व पीले वस्त्र में सुसज्जित श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक ने कहा कि कलश यात्रा में सभी भक्तों ने अपना सहयोग दिया जिससे पूरी भव्यता वह दिव्यता के साथ कलश यात्रा संपन्न हुई

उन्होंने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस पर कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन, गणेश एवं गृह स्थापना पूजन तथा रुद्राभिषेक और अपराह्न 3 बजे से श्रीरामचरितमानस नवाहन पारायण पाठ एवं सात बजे से पांच मानस प्रवचन अयोध्या से पधार रहे कथा वाचक श्रीश रामानुजाचार्य के मुखारविंद से सुनने को मिलेगा 18 अक्टूबर सुबह 8 बजे से श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ होगा 19 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से पूजन 10 बजे तक हवन आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भव्य भंडारे का आयोजन होगा शाम 6 बजे से श्री अचलेश्वर महादेव संगीत समारोह का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ लग रहे। संचालन जगदीश तिवारी ने किया। इस दौरान विद्या शंकर पांडेय, नरसिंह त्रिपाठी, संदीप सिंह,धीरेंद्र सिंह पटेल,सजावल पाठक, पवन शर्मा ,संतोष कुमार शर्मा, राजवंश चौबे, सुरेश सिंह,गिरीश तिवारी,आशीष जायसवाल, विष्णु अग्रहरी, विकास जैन, चंद्रप्रकाश तिवारी, शिवम्, राकेश शर्मा, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।

SBN Live