सोनभद्र

दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे।

— पिता-पुत्र हादसे का शिकार, पांच लोग दुर्घटना में शामिल

बभनी (अजीत पाण्डेय) बभनी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में संवरा गांव निवासी 65 वर्षीय विंध्याचल की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, संवरा गांव निवासी विंध्याचल अपने 36 वर्षीय बेटे सुरेंद्र के साथ बभनी में दुर्गा पूजा देखकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नधिरा गांव निवासी दीनानाथ (19), शिवचरन (18) और लालचंद (23) दूसरी मोटरसाइकिल से बभनी की ओर जा रहे थे। राजपूत ढाबा के पास दोनों मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कविंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विंध्याचल की मौत हो गई।मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live