सोनभद्र

मोहर लाल खरवार बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

भारतीय जनता पार्टी ने सोनभद्र के मोहर लाल खरवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और मोहर लाल खरवार को बधाई दी।
मोहर लाल खरवार इससे पहले भाजपा मंडल म्योरपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मंडल अध्यक्ष के रूप में उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए पार्टी में उनके मनोनयन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से समर्थकों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन को जिले में और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विश्वास जताया कि मोहर लाल खरवार संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनजातीय समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

SBN Live