सोनभद्र

समान कार्य समान वेतन और नियमित कारण की मांग कर बहिष्कार की चेतावनी

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में एकजुट हुए कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन मे जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं और सेवा सुरक्षा नहीं मिल रही हैं। अब मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान डा गौरव सिंह, डा संजय गुप्ता, डा मुस्कान गुप्ता, अरुणिमा यादव, संदीप सिंह, डा दिलीप, अतुल कुमार सिंह, विवेकानंद शुक्ला, जयशंकर पांडेय, रूबी कुमारी और सुरेश गुप्ता समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live