सोनभद्र

डांडिया नाइट 4.0 की तैयारिया शुरू भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिला तरुण महिला केशरवानी क्लब की ओर से आयोजित होने वाले डांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू हो गई है। आगामी 22 अक्टूबर को राबर्ट्सगंज स्थित होटल सवेरा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बुधवार से भूमि पूजन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला तरुण महिला केशरवानी क्लब की ओर से लगातार चौथे वर्ष डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं और उत्सव की खुशियों को बढ़ावा देना है। डांडिया नाइट में आकर्षक प्रस्तुतियों और उत्सवी माहौल के बीच प्रतिभागी कार्यक्रम का आनंद लेंगे। भूमि पूजन के अवसर पर क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी के साथ शालू केशरी, सौम्या केशरी, वंदना पाण्डेय, प्रियंका केशरी, सोनी केशरी, सीमा केशरी, शिल्पी केशरी, बीना केशरी, शालिनी केशरी, प्रीति केशरी, रुपाली केशरी, राजेश केशरी और आशीष केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए तैयारिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live