सोनभद्र

कंपोजिट विद्यालय मझौली का न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन।

बभनी (अजीत पाण्डेय) बभनी विकास खण्ड अन्तर्गत दिन बुधवार को कंपोजिट विद्यालय बिछियारी के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी चंद्रशेखर, अमित कुमार और भानू प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कंपोजिट विद्यालय मझौली के प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
कबड्डी (प्राथमिक बालक वर्ग): कंपोजिट विद्यालय मझौली प्रथम और कंपोजिट विद्यालय भँवर द्वितीय स्थान पर रहा।
कबड्डी (बालिका वर्ग): प्राथमिक विद्यालय जिगनहवा ने प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय मझौली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पीटी प्रतियोगिता: कंपोजिट विद्यालय मझौली प्रथम स्थान पर रहा।
खो-खो (उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग): कंपोजिट विद्यालय मझौली प्रथम और कंपोजिट विद्यालय महुआदोहार द्वितीय स्थान पर रहा।
खो-खो (उच्च प्राथमिक बालक वर्ग): कंपोजिट विद्यालय मझौली प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जिगनहवा द्वितीय स्थान पर रहा।

कबड्डी (उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग): कंपोजिट विद्यालय मझौली प्रथम और कंपोजिट विद्यालय बिछियारी द्वितीय स्थान पर रहा।
इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल शिक्षक संदीप कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर संतोष यादव, राम नयन, रमेश गुप्ता, राजेश कुमार, प्रवीण सिंह, राजेश यादव, राजीव, प्रदीप यादव, मुईन अख्तर समेत क्षेत्र के कई अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live