सोनभद्र

भगवान शिव की महिमा माता पार्वती की तपस्या भगवान राम जन्म की कथा सून श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)-नगर क्षेत्र में श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन के दूसरे दिन बुधवार को व्यासपीठ से भगवान राम के धरती पर जन्म लेने भगवान शिव की महिमा व माता पार्वती की तपस्या का वर्णन किया गया।संत श्रीश रामानुज वैष्णव दास ने मानस प्रवचन में कई चौपाइयों को भी प्रस्तुत किया कथा श्रवण कर श्रोता भावविभोर हो उठे।मानस प्रवचन का शुभांरभ मंदिर के महंत मुरली तिवारी ने राम दरबार की आरती उतारकर किया कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव से माता पार्वती ने प्रश्न किया कि राम कौन हैं और क्यों भगवान एक मनुष्य का रूप लेकर पृथ्वी पर आए।भगवान शिव ने माता उमा के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया की भगवान के अवतार लेने के विशेष कारण रहे। पहला कारण था संत कुमारों का भगवान के पार्षदों को श्राप। जिसके कारण उनको राक्षस योनि में जाना पडा़ और उनके उद्धार के लिए भगवान को अवतार लेकर आना पड़ा।दूसरा कारण था जलंधर का उद्धार करने के लिए भगवान ने छल से उसकी पत्नी वृंदा का सतीत्व भंग किया। जिसके कारण वृंदा ने भी भगवान को श्राप दिया कि आपको मनुष्य बनना पड़े़गा। तीसरा भगवान के अवतार का कारण था नारद जी का श्राप। चौथा कारण मनु और शतरूपा को भगवान का वरदान रहा कि प्रभु स्वयं उनके पुत्र बनके आएंगे। भगवान के अवतार के कई कारण है लेकिन विशेष रूप से तो भगवान अपने भक्तों के लिए ही अवतार लेते हैं और अवतार लेकर के सुंदर सुंदर लीलाएं करते हैं, जिनका गुणगान कर के बड़ी सरलता से भक्त इस भवसागर से पार हो जाता है।गृहस्थ आश्रम जैसा कोई आश्रम नहीं है।राम को पाने के लिए गृहस्थ आश्रम बहुत ही अच्छा मार्ग है। भगवान शिव भी गृहस्थ आश्रम उनके परिवार में गृहस्थ आश्रम बहुत बढ़िया बन गया आत्मा अजर अमर है। भोले बाबा जैसा दानी ना भूतो न भविष्यति वह औढरदानी  है। इसलिए कैलाश पर उल्लास ही उल्लास है।घर का मुखिया भगवान शिव के जैसा होना चाहिए। भगवान शिव के परिवार में सब काट खाने वाले हैं लेकिन उस घर के मुखिया भगवान भोलेनाथ है इसलिए वहां सब सुखी हैं।गृहस्थ आश्रम में रहकर भगवान शिव ने राम को पाया सृष्टि का संतुलन बिगड़ा तो भगवान राम ने जन्म लिया।इस दौरान मानस परिवार समिति अध्यक्ष नीरज पाठक,राजीव कुमार,मंगल जायसवाल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संतोष शर्मा,राजू तिवारी, अर्जुन सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live