राज्य मंत्री ने फीता काट कर किया पूजन
डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)-जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक व भव्य रूप से सजे पंडाल में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी तिथि सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया।विद्वान पंडित मनोज शुक्ला द्वारा षोडशोपचार पूजन के साथ विधि-विधान से सोमवार को महासप्तमी तिथि में मां की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मुख्य यजमान संस्थापक मुन्ना मिस्त्री रहे ।मूर्ति स्थापित होते ही भक्तो की भीड़़ पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए उमड़़ पड़ी। जयकारों की गूंज से पंडाल का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया विधि-विधान से पूजन अर्चन के बाद मातारानी की महाआरती कराकर बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया। इसके पूर्व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़, अल्ट्राटेक एडमिन प्रमुख पीयूष शुक्ला व नगर के समाजसेवी राजकुमार जैन द्वारा फीता काटकर पूजन कर पूजा पंडाल में भक्तों को प्रवेश कराया गया ।आध्यात्मिक व शास्त्रीय रूप से चल रहे शारदीय नवरात्र में रंग बिरंगी झालरों व आकर्षक लाइटों से सजे पूरे नगर को युवा भक्तों ने सजा दिया है दुर्गा पूजा पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा नगर मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। समिति के जिम्मेदार सदस्य सुधीर सिंह ने बताया कि विगत 30 वर्षों से प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा होती चली आ रही दूर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रतिदिन सुबह शाम आरती व प्रसाद वितरण किया जाता है विसर्जन के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामनारायण गोंड,गुड्डू पटेल ,अरुण मिश्रा,अवनीश देव पांडेय , श्रीनिवास यादव ,मनीष पाठक आदि मौजूद रहे।



