सोनभद्र

दशहरा और मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) विजयादशमी और मूर्ति विसर्जन के पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की गहन समीक्षा की और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता और क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह के साथ स्थानीय शिवाजी तालाब का निरीक्षण किया। शिवाजी तालाब में पानी की गहराई का आकलन कर बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करना। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नाव की उपलब्धता और कुशल तैराकों की तैनाती। विसर्जन मार्ग और घाट पर पर्याप्त बिजली की व्यवस्था। घाट व आसपास के परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि देवेश मोहन ने अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। उसके बाद अधिकारियों का दल कस्बा स्थित टीसीडी मैदान पहुंचा। यहां उन्होंने आगामी रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रावण का पुतला और दहन पुतले की स्थिति और दहन स्थल की सुरक्षा दूरी। आतिशबाजी के दौरान दर्शकों की सुरक्षा और अग्निशमन सुरक्षा के उपाय। कार्यक्रम के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग। अधिकारियों ने कहा है कि पर्व के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live