डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला नगर क्षेत्र के ऊंची पहाड़ी पर विराजमान श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के 59वें स्थापना दिवस पर चल रहे पांच दिवसीय मानस प्रवचन के विराम दिवस में शनिवार को भगवान श्रीराम और सीता माता के विवाह का वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
कथावाचक श्रीश रामानुज वैष्णव दास महराज ने कथा शुभारंभ के पूर्व हुए पूजन के बाद भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के बारे में बताया। भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव में सभी देवता शामिल हुए थे। विवाह से पहले धनुष तोड़ने के बारे बताया गया। राम सीता के विवाह की कथा सुनकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक नवाहन पारायण पाठ, मानस प्रवचन , संगीत समारोह का सोमवार को विशाल भंडारा के साथ समापन हो जाएगा। संचालन जगदीश तिवारी ने किया।इस दौरान मंदिर के महंत मुरली तिवारी, रामनारायण गोंड, गुड्डू पटेल, अखिलेश पांडेय , अनिकेत श्रीवास्तव ,मनोज दीक्षित, अभिषेक रवि, मनोज चौबे,सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

