सोनभद्र

महाष्टमी पर वैष्णो मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला मां के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर रविवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी भोर में महाआरती के बाद पट खुलते ही मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
मंदिर के पुजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सुबह आरती के बाद दर्शन के लिए लिए पट खुलते ही कतार में खड़े भक्तों ने आठवें स्वरुप मां महागौरी का दर्शन कर जयकारा लगाया। सुबह मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया जो दिन भर घंटा और घड़ियाल की गूंज के साथ चलता रहा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने हाथ में चुनरी, माला,फूल, प्रसाद लेकर मंदिर में विराजमान मां महाकाली ,महागौरी,महालक्ष्मी व आठवें स्वरूप महागौरी का दर्शन कर मन्नतें मांगी ।भीड़ को देखते हुए मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा। सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।

SBN Live