सोनभद्र

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कोन /सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
थाना कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह कोन बस स्टैंड के पास से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र यादव, हरिदास उराँव तथा सुनील कुमार शामिल हैं। तीनों थाना कोन क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोन में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है तथा इनके विरुद्ध गोवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live