दशहरा पर सोनशक्ति स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन, दस हजार से अधिक दर्शक रहे मौजूद
बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना क्षेत्र स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में बुधवार, 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। कार्यक्रम में एनटीपीसी रिहंद के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना तथा मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई सहित अनेक अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए भावपूर्ण माहौल में मां को विदाई दी। इसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए इंटकबेल ले जाया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यकारी निदेशक संजय असाटी सहित अनेक पदाधिकारी विसर्जन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के महासचिव एस.एन. पाठक, प्रमोद द्विवेदी, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, अमित केशरी, अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, रिंकेश उपाध्याय, ऋषिकांत कुमार, अजय कुमार और सूरज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
