सोनभद्र

विशाल भंडारे के बाद पंडाल में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन

डाला /सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला नगर क्षेत्र के बाजार में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा को बुधवार की शाम को धूमधाम से विसर्जित किया गया। इसके पूर्व आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से विगत 33 वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को दुर्गा पूजा पंडाल में मूर्ति स्थापित कर चार दिवसीय महोत्सव मनाया गया प्रत्येक दिन आचार्य पंडित मनोज शुक्ला द्वारा विधि-विधान से पूजन और सुबह-शाम आरती कराई जाती रही।नवमी तिथि को हवन पूजन व कन्या भोज कराने के बाद तीसरे दिन समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा व सम्मिलित पदाधिकारियों , सदस्यों के प्रयास से सकुशल पूजा संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जंहा हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। चली आ रही परंपरा के अनुसार ढोल नगाड़ों व डीजे की धून पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए हजारों भक्तों ने शाम होते ही मां की प्रतिमा को ट्रेलर वाहन पर रखकर नगर भ्रमण करते हुए परासपानी तालाब में विसर्जित किया। इस उत्सव के समापन के बाद ही मां दुर्गा के अगले वर्ष फिर से आने की कामना की गई।इस दौरान सुधीर सिंह, दिनेश जैन, मुकेश जैन, गुड्डू पटेल,राकेश जयसवाल,सुभाष पाल, अवनीश देव पांडेय,अंशु पटेल, प्रशांत पाल, गोविंद भारद्वाज,सुरज मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live