सोनभद्र

देवरी बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल

देवरी बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल

चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित किया, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी बाजार में सोमवार देर रात करीब 10:40 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने आश्रम मोड़, म्योरपुर निवासी दीपक खरवार (18), देवरी निवासी सुरेंद्र गोंड (19) और सूरज गोंड को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आश्रम मोड़ निवासी धर्मेंद्र खरवार (19) और रविंद्र खरवार (18) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। तीन युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें तीन की मौत हो गई। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

SBN Live