सोनभद्र

ब्लॉक प्रमुख के आवास पर 22 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर

मोतियाबिंद की जांच, नजर के चश्मे की सलाह और आंखों की अन्य समस्याओं का होगा परीक्षण

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड की पहल पर 22 अक्टूबर को ग्राम पंचायत म्योरपुर के पतेरीटोला स्थित उनके आवास पर निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना है।
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने क्षेत्र के लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में मोतियाबिंद की जांच, नजर के चश्मे के लिए परामर्श, आंखों की अन्य समस्याओं की जांच तथा दवाइयों और उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। शिविर में आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान ग्रामीण निःशुल्क जांच करा सकेंगे।
शिविर का आयोजन 22 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। आयोजकों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे स्वयं के साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी लेकर पहुंचें, ताकि समय रहते आंखों की समस्याओं की पहचान कर उचित परामर्श प्राप्त किया जा सके।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि स्वस्थ आंखें बेहतर जीवन का आधार हैं। ऐसे जनसेवा के कार्यक्रमों से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live