सोनभद्र

खंता पिकनिक स्पॉट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

महिलाओं ने सिंदूर लगाकर मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई, अगले वर्ष फिर आने की कामना की

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के खंता पिकनिक स्पॉट पर बुधवार को जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। भक्तों के जय माता दी और दुर्गा मैया की जय के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर भावभीनी विदाई देती नजर आईं। उन्होंने मां से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने खंता पिकनिक स्पॉट स्थित विसर्जन स्थल पर विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया।

विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर म्योरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान खंता पिकनिक स्पॉट पर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जुगेश कुमार यादव, लाल बाबू यादव, अवध कुमार यादव, अजय कुमार यादव, इंद्रदेव कुमार यादव, सरोज कुमार यादव, प्रेमचंद यादव, शियाराम यादव, संदीप यादव, निर्मल यादव, नंदू यादव, प्रदीप शर्मा, रजिंद्र यादव, अतीश यादव, रामसकल यादव, विनोद शर्मा, प्रेमसागर शर्मा, कुंजबिहारी यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live