सोनभद्र

कुडांडीह में 24 और 25 अक्टूबर को होगा करमडांड़ पूजा का आयोजन

सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड होंगे मुख्य अतिथि

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुडांडीह में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को करमडांड़ पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रकृति, संस्कृति और आदिवासी परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर आदिवासी समाज में उत्साह का माहौल है।
आदिवासी अधिकार मंच सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड शामिल होंगे।
करमडांड़ पूजा आदिवासी समाज की पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। इस आयोजन के माध्यम से जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई है।
आयोजक आदिवासी अधिकार मंच सोनभद्र के बबई सिंह गोंड ने सभी लोगों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक अपनी परंपराओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live