डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा का गुरुवार को ओबरा विधानसभा कार्यालय पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ द्वारा पुष्पगुच्छ और भगवान गणेश की प्रतिमा देखकर स्वागत किया गया।
ओबरा विधायक व सूबे के राज्य मंत्री ने कहा कि पार्टी में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार महिलाओं का पूरा सम्मान करती है। सरकार में आज महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार मे नारी शक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करती है तथा भाजपा सरकार मे महिलाओं की लगातार भागीदारी बढ रही है। इस दौरान चोपन ब्लाक प्रमुख व महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष लीला सिंह गोंड़ व जिला मंत्री प्रमीला जायसवाल आदि मौजूद रहे।
नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का राज्य मंत्री ने किया स्वागत
